लॉग आउट
Are you sure you want to exist?
MTrading Team • आज

अहम यूरोपीय संघ और अमेरिकी आँकड़ों से पहले EURUSD पर मंदड़ियों का दबदबा

अहम यूरोपीय संघ और अमेरिकी आँकड़ों से पहले EURUSD पर मंदड़ियों का दबदबा

अमेरिका के मज़बूत डेटा, फ़ेड के सख्त रुख वाले संकेतों और बाज़ार की अनिश्चितता से अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) में चार सप्ताह से जारी तेजी को समर्थन मिल रहा है। सितंबर के टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और मिशिगन विश्वविद्यालय के उपभोक्ता भावना सूचकांक के सकारात्मक नतीजों से फ़ेड की ब्याज दरों में धीमी कटौती की उम्मीद मज़बूत हुई है। इसके अलावा, चीन में सप्ताहांत के घटनाक्रम, जापान में राजनीतिक बदलाव और मध्य पूर्व की भू-राजनीतिक ख़बरों से अस्थिरता बढ़ रही है, जिसका असर जापानी येन (JPY) और क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ रहा है।

किंग डॉलर के आगे प्रमुख मुद्राओं ने टेके घुटने

सकारात्मक आंकड़ों से मिले समर्थन के चलते अमेरिकी डॉलर की मज़बूती ने यूरोज़ोन, यूके और जापान से मिले कमज़ोर संकेतों को पीछे छोड़ दिया। इससे EURUSD और GBPUSD नीचे आए, जबकि USDJPY को बढ़ावा मिला।

जर्मनी के Ifo Sentiment Index के सकारात्मक रहने के बावजूद, EURUSD ECB के नरम रुख के बीच लगातार चार हफ्तों से गिरा है। यह गिरावट राष्ट्रपति लागार्ड की महंगाई में कमी से जुड़ी टिप्पणियों के बावजूद जारी रही।

GBPUSD पर भी दबाव है। जोखिम भरे यूके बजट और मिले-जुले आंकड़ों के बीच, बैंक ऑफ़ इंग्लैंड बाज़ार की इस अटकल का खंडन कर रहा है कि रेट कट तेज़ी से होंगे।

इस बीच, USDJPY ने हफ़्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की। यह तब हुआ जब जापान की सत्तारूढ़ पार्टी अपना बहुमत खो बैठी, जिससे ब्याज दरें बढ़ाने और वेतन को सहारा देने की बैंक ऑफ़ जापान की क्षमता पर चिंताएँ बढ़ीं और येन पर दबाव और बढ़ गया।

रिस्क-ऑफ़ माहौल और चीन से जुड़ी ख़बरों का दबाव ऑस्ट्रेलियाई और न्यूज़ीलैंड डॉलर पर

ऑस्ट्रेलियाई, न्यूज़ीलैंड और कनाडाई डॉलर जैसी अन्य प्रमुख करेंसीज़ पर भी बिकवाली का दबाव रहा। इसकी वजह मज़बूत अमेरिकी डॉलर और चीन की आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताएँ थीं, जो बड़े प्रोत्साहन उपायों के बावजूद बनी हुई हैं। चीन के पीपुल्स बैंक (PBoC) ने सप्ताहांत में एकमुश्त रिवर्स रेपो ऑपरेशन शुरू किया। वहीं, उप वित्त मंत्री लियाओ मिन ने घोषणा की कि 4-8 नवंबर को होने वाले नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सत्र के बाद अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों का ब्योरा सामने आएगा। गौरतलब है कि सितंबर में चीन के औद्योगिक मुनाफ़े में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और कनाडा में धीमी आर्थिक वृद्धि की चिंताओं और बैंक ऑफ़ कनाडा (BoC) की ओर से ब्याज दरों में तेज़ी से कटौती की उम्मीदों ने AUDUSD और NZDUSD पर दबाव डाला, जबकि USDCAD को बढ़ावा मिला।

क्रूड ऑयल में गैप डाउन, गोल्ड में मजबूती बरकरार

ईरान पर इज़राइल के लक्षित हमलों और ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों के कमजोर पड़ने की चिंताओं के चलते WTI कच्चे तेल की कीमतें गैप-डाउन खुलीं। इसके अलावा, चीन से ऊर्जा की मांग घटने की आशंका और OPEC+ के उत्पादन में बढ़ोतरी ने कच्चे तेल पर और दबाव डाला।

इसके विपरीत, सोना मज़बूत अमेरिकी डॉलर के बावजूद सुरक्षित ठिकाने के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है और ऑल-टाइम हाई के करीब मज़बूत बना हुआ है। इस कीमती धातु की कीमतों में बढ़त को भारत से मिलने वाली त्योहारों की मांग से भी समर्थन मिल रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं में से एक है।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

क्रिप्टोकरेंसी में पहले की बढ़त घटी

बिटकॉइन (BTCUSD) और एथेरियम (ETHUSD) में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई, हालांकि क्रिप्टो ट्रेडर्स अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उद्योग पर संभावित प्रभाव को लेकर आशावादी बने हुए हैं। इस गिरावट का संबंध FBI की Tether में चल रही जांच और अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा उस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किए जाने की चर्चाओं से हो सकता है।

प्रमुख एसेट्स में हालिया उतार-चढ़ाव

  • प्रेस समय तक WTI क्रूड ऑयल दिन में 4.0% से अधिक गिरकर $68.50 पर आ गया। बिकवाली का दबाव बना हुआ है और कीमत एक महीने के सबसे निचले स्तर पर है।
  • सोने पर फिलहाल $2,740 के आसपास हल्का बिकवाली दबाव बना हुआ है। पिछले हफ़्ते रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद, इसकी दो दिनों की तेजी थम गई है।
  • दिन में पहले तीन महीने का उच्चतम स्तर छूने के बाद, USD इंडेक्स 104.50 के करीब मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • वॉल स्ट्रीट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एशिया-पैसिफ़िक के शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा, शुरुआती कारोबारी घंटे में यूरोपीय और ब्रिटिश शेयरों में मामूली नुकसान दर्ज हुआ।
  • लिखे जाते समय BTCUSD और ETHUSD दोनों में हल्की इंट्राडे गिरावट दर्ज हुई। ये क्रमशः $67,800 और $2,450 के करीब कारोबार कर रहे हैं।

आगे एक व्यस्त सप्ताह

आगे चलकर, अमेरिका, यूरोज़ोन और ऑस्ट्रेलिया के अहम आंकड़े मोमेंटम ट्रेडर्स का ध्यान खींचेंगे। इनमें यूरोपीय संघ और अमेरिका की Q3 GDP के शुरुआती आंकड़े, अमेरिकी कोर PCE प्राइस इंडेक्स, नॉनफ़ार्म पेरोल्स (NFP) और ऑस्ट्रेलिया के महंगाई के आंकड़े खास तौर पर उल्लेखनीय हैं।

जोखिम से बचने का रुझान जारी है। Fed का सख़्त रुख़, अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों की नरम नीति की उम्मीदों से अलग है। ऐसे में अमेरिकी डॉलर मज़बूत बना रह सकता है। इससे प्रमुख करेंसी और ऑस्ट्रेलियाई तथा न्यूज़ीलैंड डॉलर पर दबाव पड़ सकता है, बशर्ते आने वाले आंकड़े दरों में कटौती की रफ़्तार धीमी करने की Fed की तैयारी पर सवाल न उठाएं।

प्रमुख एसेट्स के पूर्वानुमान

  • रिकवरी की उम्मीद: USDCAD, USDJPY, अमेरिकी डॉलर, चांदी
  • आगे और गिरावट संभव: AUDUSD, NZDUSD, GBPUSD
  • अधिकतर सीमित दायरे में रहने की संभावना: BTCUSD, ETHUSD, Nasdaq, Gold, DJI30, USDCNH
  • धीमी & क्रमिक गिरावट की उम्मीद: DAX, FTSE 100, EURUSD, कच्चा तेल

आपकी ट्रेडिंग किस्मत आपका साथ दे!